Punjab Election: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हो सकता है। पार्टी के अंदर चरणजीत सिंह चन्नी और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच कलह की खबरें सामने आई थी। चन्नी गुट अमरिंदर सिंह राजा को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग कर रहा है। वहीं अब आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने वड़िंग की जगह नया अध्यक्ष देने का मन बना लिया है।
