अजमेर में एक महिला वकील से शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया- मुंबई के अंधेरी की रहने वाली है। पिछले कई सालों से वकालत कर रही है। महिला के अनुसार, अजमेर के एक युवक ने उसे शादी का भरोसा देकर अजमेर बुलाया। 4 और 5 मई को आरोपी उसे एक होटल में ले गया, जहां उसने शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में आगे बताया- इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज की और मुझे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी 5 साल की बेटी के साथ मारपीट की। महिला ने आरोपी की मां को भी घटना में शामिल बताया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (रेप) और 115(2) (धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी द्वारा की जा रही है। जांच थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी ने कहा-प्रकरण में तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।