अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्कर कार में 15 लाख रुपए का गांजा भरकर अलवर पहुंचा तो शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने दबोच लिया। जिसकी कार से करीब 53 किलो 660 ग्राम गांजा मिला। जब्त किए गांजे की बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपए है। पुलिस आरोपी को अरेस्ट कर रिमांड पर लेने की तैयारी है। सिटी सीओ अंगद शर्मा ने बताया कि गांजा लेकर अलवर में पकड़ा गया आरोपी अंतरराष्ट्रीय तस्कर मायाराम निवासी यूपी है। मायाराम यूपी से गांजा लेकर अलवर पहुंच गया था। यहां गांजे की सप्लाई करने वाला था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने पूरा जाल बिछा दबोच लिया। पुलिस ने कार व माल दोनों जब्त कर लिया। आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। अलवर पुलिस ने बताया कि आरोपी जिले के कई हिस्सों में गांजा सप्लाई करता है। लेकिन अलवर शहर में पहली बार आना बता रहा है। अब यह पड़ताल कर रहे हैं गांजा सप्लाई करने की चेन क्या है। आरोपी कहां किसे सप्लाई करने आया था। इससे पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही की जा सकेगी। यह सही है कि पुलिस की मुस्तैदी से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया। आगे कहां से लाया गया और कहां तक सप्लाई होती है। इसकी पूरी पड़ताल कर अवैध मादक पदार्थ सप्लाई करने की चेन को ध्वस्त करने पर फोकस रहेगा। सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।
