बठिंडा में 26 मई को होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बुधवार को जारी इस सूची में कुल 50 में से 44 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। शेष 6 वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी। पार्टी के अनुसार, उम्मीदवारों के चयन के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। इसमें बठिंडा शहरी के विधानसभा प्रभारी इकबाल सिंह बबली ढिल्लों, शहरी जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गोल्डी और इंद्रजीत सिंह बराड़ शामिल थे। इस समिति ने पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल और सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल के साथ विचार-विमर्श के बाद सूची को अंतिम रूप दिया। अकाली दल ने की सबसे पहले उम्मीदवारों की घोषणा शिरोमणि अकाली दल के शहरी विधानसभा प्रभारी इकबाल सिंह बबली ढिल्लों ने बताया कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह इस बार भी नगर निगम चुनावों में शिअद ने सबसे पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शहरवासी अकाली दल की पिछले 10 वर्षों की सरकार की कार्यशैली और विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए चुनावों में पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे। जिला प्रेस सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने पहली सूची में शामिल उम्मीदवारों के नाम जारी किए। इनमें वार्ड नंबर 1 से सरबजीत कौर (पत्नी प्रदीप जौड़ा), वार्ड नंबर 2 से जगसीर सिंह (पुत्र बलवीर सिंह), वार्ड नंबर 3 से बलजीत कौर बराड़ (पत्नी गुरप्रीत सिंह चंद भान), वार्ड नंबर 4 से सुखदेव सिंह बराड़ (पुत्र अजैब सिंह), वार्ड नंबर 5 से सरबजीत कौर (पत्नी बूटा सिंह), वार्ड नंबर 6 से परभजिंदर सिंह (पुत्र हरदीप सिंह), वार्ड नंबर 7 से सीमा जोशी (पत्नी विकास जोशी), वार्ड नंबर 8 से असीम कुमार सिंगला (पुत्र हरीशरण सिंगला), वार्ड नंबर 9 से हरदीप कौर (पत्नी हरी सिंह) और वार्ड नंबर 10 से हरप्रीत सिंह हैप्पी (पुत्र बलविंदर सिंह) शामिल हैं। वार्ड नंबर 11 से शैरी गोयल पत्नी अमरिंदर सिद्धू उम्मीदवार वार्ड नंबर 11 से शैरी गोयल पत्नी अमरिंदर सिद्धू, वार्ड नंबर 12 से करमजीत सिंह पम्मा पुत्र हरनेक सिंह ढिल्लों, वार्ड नंबर 13 से मनदीप कौर पत्नी कुलदीप सिंह नंबरदार, वार्ड नंबर 14 से बलविंदर सिंह बलली पुत्र गुरचरण सिंह सिद्धू, वार्ड नंबर 15 से अजय कुमार पुत्र बाबू लाल, वार्ड नंबर 16 से भूपिंदर सिंह भूपा पुत्र हरबंस सिंह धालीवाल, वार्ड नंबर 17 से अर्चना रानी पत्नी मोहित कुमार, वार्ड नंबर 18 से अरुण कुमार (बाबू शर्मा) पुत्र लोकनाथ शर्मा, वार्ड नंबर 19 से अमरजीत कौर पत्नी राज सिंह, वार्ड नंबर 21 से बलविंदर कौर पत्नी सुखविंदर सिंह, वार्ड नंबर 22 से अशोक कुमार बांसल पुत्र ज्ञान चंद, वार्ड नंबर 23 से भूपिंदर कौर पत्नी जंगीर सिंह बिट्टू तथा वार्ड नंबर 24 से सुनील कुमार फौजी पुत्र जगजीवन रामपाल को उम्मीदवार बनाया गया है।