मोगा पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए हेरोइन और नशीली गोलियों सहित छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। थाना मेहना के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि सहायक थाना प्रभारी सुखपाल सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। पुल ड्रेन बहोना के पास गुप्त सूचना के आधार पर रामूवाला कलां निवासी जसविंदर सिंह उर्फ जुग्गी को रोका गया, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से 6 ग्राम हेरोइन और 30 नशीली गोलियां बरामद हुईं। थाना बधनी से एक आरोपी गिरफ्तार इसी तरह, थाना बधनी कलां के प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने गश्त के दौरान राउके कलां रोड, बधनी कलां निवासी सुखप्रीत सिंह उर्फ काली को पकड़ा। उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन और 30 नशीली गोलियां मिलीं। थाना सिटी साउथ के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि गांधी रोड पर गश्त के दौरान पुली वाला मोहल्ला, मोगा निवासी शंटी को गिरफ्तार किया गया। थाना फतेहगढ़ से हेरोइन बरामद उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन और 47 नशीली गोलियां बरामद की गईं। इसके अतिरिक्त, थाना फतेहगढ़ पंजतूर के सहायक थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार ने गांव मुंडी जमाल निवासी जस्पाल सिंह उर्फ महम्मा को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, थाना बाघा पुराना के हवलदार दिलप्रीत सिंह ने गांव आलमवाला कलां निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बी को 7 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। थाना समालसर के सहायक थाना प्रभारी मनजिंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर समालसर निवासी जगसीर सिंह उर्फ जग्गू को गिरफ्तार किया। उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।