फरीदकोट में थाना सिटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दशमेश नगर निवासी दीपक सिंह उर्फ दीपू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बीती 1-2 मई की रात को फरीदकोट शहर के माल रोड स्थित गौरव टेलीकॉम की छत में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसने दुकान से पांच मोबाइल फोन और दो एलईडी चोरी कर ली थीं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। इस संबंध में दुकान मालिक गौरव ने थाना सिटी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया था कि आधी रात को अज्ञात व्यक्ति दुकान में घुसकर चोरी कर गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की तस्वीर कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की और सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों की पूछताछ होगी- डीएसपी इस मामले में डीएसपी त्तरलोचन सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद एसएसपी डॉ.प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देश पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल सेल और पीसीआर टीम की मदद से आरोपी को काबू किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा सके।