Iran oil production: जहां दुनिया एक तरफ तेल संकट से जूझ रही है, तो उधर ईरान तेल की ओवर सप्लाई से परेशान है। ईरान के सामने इस समय बड़ी दुविधा है। अमेरिकी नाकेबंदी ने उसके तेल कारोबार की कमर तोड़ दी है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि कुछ ही हफ्तों में उसे अपने ही तेल के कुएं बंद करने पड़ सकते हैं। ईरान के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि वह तेल निकाल तो रहा है, लेकिन उसे बाहर भेजने का रास्ता बंद होता जा रहा है। टैंकर भरे खड़े हैं, लेकिन निकल नहीं पा रहे। ऊपर से स्टोरेज भी तेजी से भर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही स्थिति जारी रही तो ईरान को 2-3 हफ्तों के भीतर उत्पादन कम करना या पूरी तरह रोकना पड़ सकता है।