India Gold Reserve: दुनिया के कई देश अपना सोना अपने देश में नहीं रखते। वे ट्रेड में सहूलियत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपना सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड या फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क जैसे बैंकों में रखते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से दुनिया के कई देश चुपचाप अपना सोना वापस घर ला रहे हैं। वजह साफ है- जब हालात बिगड़ते हैं, तो असली ताकत उसी के पास होती है, जिसके पास उसका सोना सुरक्षित रखा हो। भारत इस दौड़ में सबसे आगे निकलता दिख रहा है।
