जोधपुर के पूर्व राजघराने के गज सिंह ने कहा- शिक्षा ही समाज को आगे प्रगति के पथ पर ले जाएंगी। इसलिए बेटे-बेटियों को एक समान समझो दोनों उच्च शिक्षित करो ताकि वे अच्छे मुकाम पर पहुंचकर समाज का नाम रोशन कर सके। वे बुधवार को पाली के इंद्रा कॉलोनी वीर दुर्गादास छात्रावास में दुर्गादास शिक्षा समिति पाली की ओर से नवनिर्मित कार्यालय भवन उद्घाटन एवं भवन विस्तार शिलान्यास कार्यक्रम में आए थे। करीब 54 साल बाद आए पाली कार्यक्रम संयोजक अजयपाल सिंह हेमावास ने बताया- करीब 54 साल बाद गजसिंह पाली आए हैं। इससे पहले वे भैरूघाट पर राधा कृष्ण मंदिर के लोकार्पण समारोह में अतिथि के रूप में आए थे। पाली पहुंचने पर रास्ते में जैन समाज, मुस्लिम समाज सहित कई समाजों और संगठनों से जुड़े लोगों ने उन पर फूल बरसाकर स्वागत किया। इस अवसर पर छात्रावास में पराक्रमी सिंह चोटिला, लूण सिंह दूदीया, मनोहर सिंह रामासिया, चेतन सिंह झाला आदि भामाशाहों का सम्मान किया गया है। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में सेक्रेटरी राजेंद्र सिंह डिंगाई, नारायण सिंह माणकलाव, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, पूर्व विधायक मारवाड़ जंक्शन खुशवीर सिंह जोजावर, समाजसेवी भंवर सिंह मंडली और संस्था अध्यक्ष गुलाब सिंह गिरवर और जगपाल सिंह बाला भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यकारिणी अध्यक्ष गुलाब सिंह सोनगरा गिरवर, उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह कुंपावत उतवण, सचिव राजेन्द्र सिंह उदावत, डिंगाई, विक्रम सिंह सोनगरा, गिरवर, जवान सिंह कुंपावत, मानी, परबतसिंह कुंपावत, टेवाली, जवान सिंह जैतावत सरदार समंद, भवानी सिंह सोनगरा, सादड़ा, गजेन्द्र सिंह मेड़तिया, खौड़, जगपाल सिंह सोनगरा, बाला, राघवेन्द्र सिंह भाटी, बाबरा कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था में जुटे रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में डॉ त्रिभुवन सिंह, छोटू सिंह उदावत, पुष्पेंद्र सिंह कुड़की, महीराज सिंह चाणोद, गोपाल सिंह शेखावत, महेंद्र सिंह ठाटा, विक्रम सिंह माताजी गुड़ा, वीरेंद्र सिंह नरूका, सवाई सिंह जैतावत, भीम सिंह सोनिया,पर्बत सिंह वेलार, चंद्रेशपाल सिंह रातडी, मनोहर सिंह निंबली, पर्बत सिंह बागल, जितेंद्र सिंह थरासनी, झुंरार सिंह देनोक, महेंद्र सिंह बाता, प्रताप सिंह सोनाई मांझी, देवेंद्र सिंह मेंवी, प्रतापसिंह बिठिया, लक्ष्मण सिंह हेमावास, पुष्पेंद्र सिंह हेमावास, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष इंद्रसिंह भाटी, मानवेंद्र सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में राजपूत समाज के महिला-पुरुष कार्यक्रम में शामिल हुए।