भरतपुर जिले के नदबई में 25 मार्च को हुए ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा लूट और हत्याकांड के मामले में 33 दिन बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में साजिश रचने और रेकी करने वाले एक आरोपी को पकड़ा है। लूट की साजिश भरतपुर की सेवर जेल में रची गई थी। मामले में पुलिस ने नितिन (22) निवासी हलैना (भरतपुर) को गिरफ्तार किया है। भरतपुर एसपी दिगंत आनंद ने बताया- ज्वेलर की के साथ लूट की प्लानिंग सेवर जेल में की गई थी। जांच में सामने आया है कि जेल में बंद आरोपी ने बाहर निकलने के बाद लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। एसपी ने बताया- जिले के नदबई थाना क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी में 25 मार्च की रात 7:15 बजे नगर तिराहे से दुकान बंद कर लौट रहे ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा से लूट की कोशिश की गई। बाइक आए दो बदमाशों ने पहले ज्वेलर से मारपीट की। इसके बाद ज्वेलरी से भरा बैग छीनने की कोशिश की। योगेंद्र ने बैग नहीं छोड़ा को एक आरोपी ने योगेंद्र के गले में गोली मार दी। घटना में योगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने 1000 सीसीटीवी खंगाले एसपी ने बताया- घटना के बाद रेंज स्तर पर कई विशेष टीमों का गठन किया गया। इस दौरान टीमों ने करीब 1000 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 750 संदिग्ध लोगों की सीडीआर (कॉल डिटेल) और 350 की आईपीडीआर (इ्ंटरनेट गतिविधि) रिपोर्ट की जांच की। साथ ही बॉर्डर जिला होने की वजह से यूपी एसटीएफ से भी इनपुट लिए गए। जेल से निकलने के बाद ज्वेलर की रेकी की पुलिस की जांच में सामने आया कि नितिन नाम का युवक कई दिनों से ज्वेलर की निगरानी कर रहा था। इस पर टीम ने जब नितिन के बारे में बताया किया तो उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया। आरोपी के खिलाफ लूट और फायरिंग के कई थानों में मामले दर्ज थे। नितिन फरवरी के महीने में ही जेल से बाहर आया था। यूपी के आगरा में काट रहा था फरारी टीम ने आरोपी की तलाश में भरतपुर और जयपुर समेत कई जगहों पर दबिश दी। मगर आरोपी उत्तर प्रदेश के आगरा में फरारी काट रहा था। आरोपी ने अपना फोन बंद कर संपर्क तोड़ लिए थे। इससे उसे ट्रेस करना मुश्किल हो रहा था। इस दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि नितिन उत्तर प्रदेश के आगरा में है। इस पर टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी सेवर जेल में बंद एसपी ने बताया कि नितिन के साथ वारदात की साजिश रचने वाला दूसरा आरोपी अभी सेवर जेल में है। कानूनी कार्रवाई के बाद उससे भी पूछताछ की जाएगी। वारदात में कुल कितने लोग शामिल थे। साथ ही वारदात के अन्य एंगल को लेकर पूछताछ की जा रही है। ये है पूरा मामला वारदात को लेकर योगेंद्र के भाई रुपेश ने थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उसका भाई योगेंद्र नगर तिराहे पर चोपड़ा ज्वेलर्स नाम से दुकान चलाता है। 25 मार्च की शाम करीब 7 बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहा था। स्कूटी पर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी से भरे दो बैग रखे हुए थे। जैसे ही वह पंजाबी कॉलोनी में पार्षद के घर के पास पहुंचा, तभी पीछा करते हुए आए बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और बैग छीनने का प्रयास किया। जब बदमाश बैग छीनने में सफल नहीं हुए तो उन्होंने योगेंद्र को गोली मार दी और जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि इस हत्याकांड को लेकर पिछले कई दिनों से मृतक की पत्नी शालू चोपड़ा के साथ सर्व समाज धरने पर बैठा हुआ था। …. घटना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग लूटा:दुकान बंद कर स्कूटी से लौट रहे थे घर; व्यापारियों ने शव के साथ रैली निकाली भरतपुर जिले के नदबई में बाइक पर आए 2 बदमाशों ने ज्वेलर के गले में गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश सोने-चांदी से भरा बैग लूट ले गए। ज्वेलर अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। घर से 100 मीटर पहले बदमाशों ने उनको गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़कर मौके पर आए और ज्वेलर को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर) ज्वेलर की पत्नी बोलीं- 2 युवक कर रहे थे रेकी:दुकान बंद करने का समय जानते थे हमलावर; विधायक बोले- खून का बदला खून से लेंगे भरतपुर के नदबई में दुकान से घर लौट रहे ज्वेलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर से सिर्फ 100 मीटर पहले बाइक पर आए 2 बदमाशों ने गले में गोली मार दी और सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। ज्वेलर की पत्नी शालू ने बताया- हमलावर पहले से ही मेरे पति की रेकी कर रहे थे। उन्हें पता था कि वो रोजाना किस समय दुकान बंद करते हैं और किस रास्ते से घर जाते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)