जालोर जिले में नेशनल हाईवे-325 (बालोतरा से सांडेराव) पर 2 कारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 8 लोग घायल हैं। एक्सीडेंट आहोर के बेदाना गांव के पास बुधवार दोपहर 3:45 बजे हुआ। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों के बोनट पिचक गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने दोनों गाड़ियों में सवार लोगों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को एम्बुलेंस से नजदीकी तखतगढ़ के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ओवरटेक करने के चक्कर में भिड़ंत आहोर थाना के कॉन्स्टेबल पुनीत देवासी ने बताया- गुजरात नंबर (GJ 34 N 6247) की KIA कारेंस कार में सवार लोग आहोर से तखतगढ़ की ओर जा रहे थे। होंडा BR-V में सवार लोग जालोर के तखतगढ़ गांव से शिवगंज (सिरोही) में शोक सभा में जा रहे थे। इसी दौरान एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों गाड़ियां आमने-सामने भिड़ गईं। एयरबैग्स खुलने से KIA कारेंस में सवार लोगों की जान बच गई। होंडा BR-V कार में 10 लोग सवार थे। इनमें से जालोर के रामसीन निवासी वस्तीमल रावल और सायला निवासी श्याम रावल (56) की मौत हो गई। वहीं दिलावर (38) पुत्र रसूल भाई, भबूत सिंह (73) पुत्र गणपत सिंह, कविता (40), भरत सिंह (70), मोहनलाल (59), विमला देवी (55), मुगी देवी और हरीश (45) घायल हो गए। 7 घायलों को सुमेरपुर के महावीर हॉस्पिटल और एक घायल को संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS… … एक्सीडेंट की यह खबर भी पढ़ें… ट्रेलर की टक्कर से सरकारी टीचर और पत्नी की मौत: बाइक से उछलकर गिरे, रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सरकारी टीचर और उनकी पत्नी की मौत हो गई। हादसा सीकर-उदयपुरवाटी रोड पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)
