नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मौसम की है। जैसलमेर में 40 साल में दूसरी बार अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1.जैसलमेर में 40 साल में दूसरी बार पारा 46.4 डिग्री
राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। जैसलमेर में 40 साल में दूसरी बार अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में ही इतना तापमान दर्ज हुआ था। वहीं, जयपुर में दिन का पारा 43.5 डिग्री पर पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें 2. गजेंद्र सिंह बोले-मानेसर कांड में पायलट सिर्फ एक मोहरा थे
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- अशोक गहलोत कांग्रेस पार्टी को मानेसर में हुई घटना को कभी भूलने नहीं देना चाहते हैं। पूरे ड्रामे के डायरेक्टर और उस ड्रामा का पटाक्षेप करने वाले सब खुद अशोक गहलोत साहब हैं। सचिन पायलट तो मात्र वहां एक मोहरा थे। पूरी खबर पढ़ें 3. सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में मिला मरा चूहा
अलवर जिले के नंगली राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के मिड-डे मील में एक मरा चूहा मिला है। बच्चों को दाल परोसी जानी थी। उससे पहले ही भगोने में चूहा नजर आ गया। पूरी खबर पढ़ें 4. कुत्तों ने डेढ़-महीने के बच्चे का पेट फाड़ डाला, मौत
अजमेर जिले के पीसांगन में डेढ़ महीने के बच्चे का कुत्तों ने पेट फाड़ डाला, जिससे उसकी आंतें बाहर आ गई थीं। वह 4 दिन से जेएलएन हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर था। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह 7 बजे बच्चे की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 5. एक्सीडेंट के बाद पिकअप-ड्राइवर को सड़क पर गिरा कर पीटा
झुंझुनूं में बगड़ रोड पर मठ स्टैंड के पास पिकअप सामने से आ रही कार से टकरा गई। इस पर कार सवारों ने पिकअप ड्राइवर को सड़क पर जमकर पीटा। बीच-बचाव करने आए लोगों से भी मारपीट की। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. जिस बाघ को वनकर्मी ढूंढ रहे थे, उसकी बॉडी मिली
रणथंभौर टाइगर रिजर्व में 500 फीट ऊंची पहाड़ी पर मंगलवार सुबह बाघ की बॉडी मिली। यह बॉडी टाइगर आरबीटी-2402 की थी, जो डेढ़ महीने से मिसिंग (लापता) था। उसे वन विभाग की टीमें ढूंढ रही थीं। पूरी खबर पढ़ें 7. राजस्थान का जवान अरुणाचल में शहीद
सीकर जिले के पाटन के रहने वाले ग्रेनेडियर देशराज सिंह तंवर 25 अप्रैल को अरुणाचल में शहीद हो गए। काचरेड़ा निवासी देशराज सिंह ड्यूटी के दौरान भूस्खलन (लैंड स्लाइड) की चपेट में आ गए। देशराज 28 अप्रैल को छुट्टी लेकर अपने गांव आने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें 8. पुष्कर में विदेशी टूरिस्ट की आंत फटने से मौत
पुष्कर (अजमेर) में फ्रांस से आए टूरिस्ट की सोमवार देर रात मौत हो गई। उनकी बड़ी आंत फट गई थी। तीन दिन पहले पेट में दर्द होने पर होटल स्टाफ ने उन्हें अजमेर के JLN हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. बैलगाड़ी पर निकली बिजनेसमैन की बारात, चीन से आए बाराती
पाली जिले के सादड़ी में बिजनेसमैन की बारात 7 बैलगाड़ियों पर निकली। दूल्हा सबसे आगे चल रही बैलगाड़ी में पारंपरिक वेशभूषा में बैठा था। चीन से आए मेहमान भी शामिल हुए। करीब 10 किलोमीटर का सफर तय कर बैलगाड़ियों से ये बारात जिले के मुंडारा गांव पहुंची। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस कल, JKK में आयोजन
29 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर जयपुर के जवाहर कला केंद्र में विशेष नृत्य संध्या आयोजित की जाएगी।
