डीग में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक सड़क हादसे में नाबालिग लड़की की मौत हो गई, जबकि एक अन्य नाबालिग घायल हो गया। यह हादसा कामा रोड पर उस समय हुआ, जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। पुलिस के अनुसार दोनों नाबालिग कामा रोड की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। देवेश (15) बाइक चला रहा था, जबकि मोहित (16) पीछे बैठा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को डीग जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने देवेश को मृत घोषित कर दिया। उसके शव को डीग जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। घायल मोहित को मामूली चोटें आई हैं और उसका इलाज डीग के जिला अस्पताल में चल रहा है। डॉ. सोहित सिंगला ने बताया कि दुर्घटना में घायल दो नाबालिगों को अस्पताल लाया गया था। देवेश की गर्दन और सिर में गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौत हो गई थी। मृतक देवेश अपने माता-पिता की दो बेटियों के बीच अकेला भाई था। उसके पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।