अलवर में गर्मी से बचने के प्रयास में एक युवक की जान पर बन आई। धूप से बचने के लिए उसने दूध की खाली कैन सिर पर रख ली थी। करीब दो घंटे तक वो कैन को निकालने की कोशिश करता रहा, लेकिन कैन और ज्यादा फंस गई। इसके बाद ग्राइंडर मशीन से काटकर को कैन को अलग किया गया। घटना शहर से 20 किलोमीटर दूर अकबरपुर थाना क्षेत्र के माधोगढ़ की है। शुक्रवार (24 अप्रैल) शाम को हुए इस हादसे का वीडियो आज सामने आया है। 15 लीटर का कैन, वजन 10 किलो से ज्यादा माधोगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि पेमाराम ने बताया कि गांव का रहने वाला युवक कालूराम रैबारी बटाई के गेहूं बांटने जा रहा था। उसके हाथ में 15 लीटर दूध वाला बड़ा कैन था। धूप से बचने के लिए कालूराम ने उसे सिर पर रख लिया। करीब 10 किलो वजनी कैन उसके सिर में फंस गया। बाइक सवार कालूराम ने कैन को निकालने में काफी मशक्क्त की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब देखिए- घटना से जुड़े 2 PHOTOS… देसी जुगाड़ से एडजस्ट किया, फिर ग्राइंडर का इस्तेमाल काफी देर तक जब कैन नहीं निकली तो ग्रामीण उसे हार्डवेयर शॉप पर ले गए। यहां कैन और सिर के बीच में गैप नहीं होने के कारण दुकानदार ने पहले तो ग्राइंडर चलाने से मना कर दिया। कुछ देर बाद युवक की परेशानी को देखते हुए उसने कैन को काटने के लिए हां कर दी। सबसे पहले उसने देसी जुगाड़ से सिर और कैन के बीच एक गैप बनाया। इसके बाद युवक का एक विशेष पॉजिशन में जमीन पर लेटाया। फिर उसने कैन के अलग-अलग हिस्सों पर ग्राइंडर से कट लगाए। काफी देर बाद कैन कालूराम के सिर से अलग हो सकी।
