बीकानेर में लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच सरकारी और प्राइवेट स्कूल का समय सोमवार से बदल जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय से प्रस्ताव मांगे गए थे, जिसके बाद आदेश जारी किए गए हैं। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने बताया कि तापमान अधिक है, ऐसे में समय में बदलाव किया गया है। अब स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक संचालित करने के आदेश दिए गए हैं। नन्हें बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ये आदेश दिए हैं। तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा बीकानेर में अधिकतम तापमान इस समय 43 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है, ऐसे में दोपहर एक बजे बाद स्कूल छुट्टी होने पर बच्चों को तेज धूप में जाना पड़ता है। अस्पतालों में भी बीमार बच्चों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में जिला कलेक्टर निशांत जैन ने शिक्षा विभाग से प्रस्ताव मांगे, इसी आधार पर स्कूल का समय सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक किया गया है। ऐसे में स्कूल चार घंटे ही संचालित होंगे। दो पारी स्कूलों के लिए बड़ी समस्या हो सकती है, जिनके शुरू होने का समय ही साढ़े बारह बजे हैं। ऐसे में इन स्कूलों को भी सुबह बुलाया जाएगा और एक साथ सभी कक्षाओं का संचालन करना स्कूल प्रबंधन के लिए परेशानी का सबब रहेगा। पारा और चढ़ने की आशंका
बीकानेर में वर्तमान में तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक आया है लेकिन मौसम विभाग ने इसके 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। इस बार आम दिनों की तुलना में हीट वेव के दिन अधिक होंगे।
