पाली के शिवपुरा थाना क्षेत्र के धाकड़ी गांव में 50 साल के चुन्नीलाल सीरवी का हत्यारा उसका ही बड़ा बेटा भीकाराम निकाला। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ की तो टूट गया और जुल्म कबूल कर लिया। पुलिस को आरोपी ने बताया कि पिता की नशे की लत के कारण शादी के लिए रिश्ते नहीं आ रहे थे। कई बार समझाया लेकिन पिता नहीं समझे। 21 अप्रेल भी खेत में इस बात को लेकर पिता से कहासूनी हुई। गुस्से में धारदार हथियार (दातली) से सिर पर कई बार कर हत्या कर दी। बोले कि पिता की नशे की लत के कारण समाज में बदनामी भी होती है। हत्या के बाद आरोपी ने वारदात में उपयोग लिया हथियार कुएं में फेंक दिया जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। एक फोटो से पकड़ा गया पिता का हत्यारा
घटनास्थल पर आरोपी का एक फोटो जेब से मौके पर गिर गया। जो पुलिस को मिला। इसके आधार पर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बात फैलाई पिताजी नीचे गिर गए
हत्या के बाद आरोपी घर आ गया और कपड़े बदल दिए। किसी को कुछ नहीं बताया। फिर पिता के घर नहीं आने पर ढूंढने के लिए खेत पर गया और बोला कि मेरे पिता नीचे गिर गए। लोग मौके पर एकत्रित हो गए। बॉडी की हालत देख ग्रामीणों ने साफ अंदाजा लगा लिया कि इसे धारदार हथियार से मारा किया गया। इस पर पुलिस को कॉल किया। 10 दिन पहले ही गांव से आया था
आरोपी पूना में काम करता था। जो करीब 10 दिन पहले ही गांव आया था। आरोपी का पकड़े को लेकर सीरवी समाज के लोगों ने सोजत एसडीएम ऑफिस के बाहर 22 अप्रेल को जब धरना दिया तो उसमें भी आरोपी शामिल रहा। और पिता के हत्यारे को पकड़ने की बात कही थी। यह है मामला
बता दे कि पाली जिले के शिवपुरा थाने के धाकड़ी गांव निवासी 50 साल के चुन्नीलाल पुत्र हीरालाल सीरवी हमेशा की तरफ मंगलवार 21 अप्रेल को धीनावास रोड मिठानिया बेरा क्षेत्र में खेत में बोई फसल की रखवाली के लिए गए थे। जहां शाम को खून से लथपथ उसकी बॉडी मिली। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे।
मृतक धाकड़ी गांव में अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक के दो बेटे है। एक बेटा भीकाराम पूना में जॉब करता है दूसरा बेटा शेराराम गांव में पिता के साथ रहता था। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी सुआदेवी और मां हीरकीदेवी है। यह भी पढ़े – पाली में किसान की खून से सनी बॉडी मिली:सिर पर
पत्थर-रॉड से हमला; पिता के नहीं लौटने पर बेटे खेत पर पहुंचे