डीग जिले के कुम्हेर इलाके में कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग महिला को बुरी तरह पीटा। घटना में महिला की मौत हो गई। मारपीट करने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। 15 दिन पहले भी हमलावर परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर चुके हैं। बाइक पर आए थे हमलावर गोपाल सिंह निवासी रामनगर गांव ने शिकायत देते हुए बताया कि कल शाम करीब 5 बजे मेरा बेटा ठाकुर लाल घर के सामने भेड़ चरा रहा था। घर के बाहर मां चंद्रवती, भतीजी सोनम, बहन सुनीता सहित के और भी सदस्य बैठे हुए थे। तभी घर के बाहर सौरभ, महेश, अतिराम निवासी पिचूमर गांव आये। सड़क पर घसीटकर पीटा आते ही सभी लोगों ने गोपाल सिंह की मां चंद्रवती (72) को बालों से पकड़ा और उसे जमीन पर पटक दिया। चंद्रवती के कनपटी और पैर में चोट आई। गिरते ही चंद्रवती बेहोश हो गई। इतने में सभी बाइक सवार वहां से भाग गए।गो पाल के परिजनों ने फोन कर उसे घटना के बारे में बताया। चंद्रवती को एंबुलेंस के जरिए कुम्हेर अस्पताल लेकर जाया गया। अस्पताल ले जाने से पहले हुई मौत रास्ते में ही चंद्रवती की मौत हो गई। जिसके बाद चंद्रवती के शव को कुम्हेर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। इससे पहले 7 अप्रैल को सौरभ, महेश, अतिराम गोपाल सिंह के परिजनों से घर में घुसकर मारपीट कर चुके हैं। गोपाल के परिजनों ने इसकी FIR कुम्हेर थाने में दर्ज करवा रखी है।