अलवर शहर के स्कीम 10 निवासी 17 वर्षीय खिलाड़ी रुद्राक्ष शर्मा अंडर 17 छात्र क्रिकेट वर्ग में राष्ट्रीय टूर्नामेंट तक पहुंच गया है। गुरुवार को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजस्थान की टीम से तेलंगाना के लिए रवाना हो गया। रुद्राक्ष पहले चैलेंजर टूर्नामेंट से पहले 2024 में जयपुर में प्रतापगढ़ जिले की टीम के खिलाफ दोहरा शतक लगा चुका है। इससे पहले भी रुद्राक्ष चार बार राज्य स्तरीय स्कूली टीम का हिस्सा रह चुका है। रुद्राक्ष ने इससे पहले सीबीएसई क्रिकेट टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीता है और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चैलेंजर टूर्नामेंट में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। हाल में राज्य स्तरीय टीम का प्रशिक्षण शिविर 19 से 22 अप्रेल तक चूरू जिले के लाछड़सर हुआ। जिसमें भी रुद्राक्ष का अच्छा प्रदर्शन रहा है। उसके बाद अब रुद्राक्ष 23 अप्रैल को तेलंगाना के महबूबनगर के लिए रवाना हो गया। वहां पर राष्ट्रीय अंडर 17 प्रतियोगिता होगी। रुद्राक्ष के पिता का कहना है बेटा क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में लगा है। उम्मीद है भविष्य में जल्दी आईपीएल में खेलता नजर आएगा।
