फाजिल्का जिले के जलालाबाद में पुलिस और माइनिंग विभाग ने कार्यवाही करते हुए ड्रेन में चल रही अवैध माइनिंग पर रेड की है। हालांकि मौके पर अवैध माइनिंग कर रहे लोग फरार हो गए। पुलिस और माइनिंग विभाग ने इस मामले में रेत से भरी दो ट्रैक्टर ट्रालियां अपने कब्जे में लेकर उन्हें थाने में लाकर बंद कर दिया है। दोनों वाहनों के लाखों रुपए के चालान कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध माइनिंग के कारोबार में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, सख्त कार्रवाई होगी। जलालाबाद के डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस और माइनिंग विभाग द्वारा अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ड्रेन में चल रही अवैध माइनिंग पर रेड की गई तो मौके से माइनिंग करते लोग फरार हो गए जबकि पुलिस और माइनिंग विभाग ने इस मामले में मौके से दो रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां काबू कर ली गई है। अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई रहेगी जारी पुलिस ने इस मामले पर विभाग की शिकायत पर एक्शन करते हुए जुर्माने के नोटिस जारी कर दिए गए है। डीएसपी ने बताया कि अवैध माइनिंग के खिलाफ लगातार पुलिस एक्शन कर रही है। पहले भी इस मामले पर पुलिस ने मुकदमे भी दर्ज किए है। फिलहाल रेत से भरी दो ट्रैक्टर ट्रालियां थाना वैरोका में बंद कर दी गई है । लाखों का जुर्माना वसूला माइनिंग विभाग के एसडीओ नवदीप कंबोज ने बताया कि इस मामले में कार्यवाही करते हुए रेत से भरे दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों के चालान करते हुए जुर्माना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यवाही में दोनों वाहनों के करीब दो लाख से अधिक के चालान का प्रावधान है।
