बरनाला जिले के गांव मुंम में एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह महिला को उधार दिए गए रुपए वापस न मिलने के चलते तनाव में था। इसके चलते ही उसने आत्मघाती कदम उठाया है। मृतक कुलविंदर सिंह की पत्नी ने इसको लेकर पुलिस को शिकायत दी है। उसने एक महिला पर पति के रुपए हड़पने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन महल कलां के एसएचओ ने बताया कि मृतक कुलविंदर सिंह की पत्नी रमनदीप कौर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति कुलविंदर सिंह पिछले कुछ समय से पैसों के लेन-देन को लेकर तनाव में थे। उनके 20 अप्रैल 2026 को उनके पति ने घर के एक कमरे में यह आत्मघाती कदम उठाया। रुपए वापस मांगे तो महिला न लौटाने से कर दिया इनकार रमनदीप कौर ने अपने बयान में बताया कि उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति ने गांव की रानी कौर नामक महिला को पैसे दिए थे। जब कुलविंदर सिंह ने अपने पैसे वापस मांगे, तो रानी कौर ने कथित तौर पर पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसी प्रताड़ना से तंग आकर कुलविंदर सिंह ने यह कदम उठाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रानी कौर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।