राजस्थान के चर्चित और युवा विधायक रविंद्र सिंह भाटी की एक्स्ट्रा दी सुरक्षा को हटा दिया गया है। बाड़मेर एसपी ने चारों पीएसओ में से तीन को हटाकर एक पीएसओ को विधायक की सुरक्षा दी गई है। इसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग सुरक्षा हटाने के पीछे जयपुर में ओरण गोचर यात्रा को लेकर देख रहे है। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा- जाको राखे साइंया मार सके ना कोई, जनता की आवाज और ज्यादा मजबूती से उठाऊंगा। यह राजनीतिक षड्यत्रों के माध्यम से हौसलों को परास्त नहीं कर सकते है। आपको बता दे कि मार्च 2025 में इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर बाड़मेर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई थी। दरअसल, रविंद्र सिंह भाटी शिव से विधायक बनने के बाद लोकसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस दौरान भाटी को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। इसके बाद समाज व अन्य संगठनों की ओर लगातार ज्ञापन देकर सुरक्षा देने की मांग की थी। तब राज्य सरकार ने अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई थी। पुलिस ने विधायक भाटी के सुरक्षा में दो पीएसओ लगाए थे, लेकिन अब एक्स्ट्रा पीएसओ (पुलिसकर्मियों) को 25 जनवरी 2025 को हटा दिया गया था। लेकिन इंटेलिजेंस इनपुट के आधार मार्च 2025 को फिर से दो कमांडो के साथ चार सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया था। इसके बाद से लगातार सुरक्षाकर्मी साथ में थे। बाड़मेर एसपी चूनाराम जाट ने एक आदेश निकाला। जिसमें बताया- शिव विधायक रविंद्र सिह भाटी को मिली धमकी के मद्देनजर उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए ऑफिस की ओर से राज्य सरकार के आदेशानुसार सुरक्षा के आधार पर एक पीएसओ के अतिरिक्त तीन पीएसओ समेत कुल 4 पीएसओ उपलब्ध करवाएं गए थे। अब एक्स्ट्रा सुरक्षा व्यवस्था को हटा दिया गया है। अब एक पीएसओ सुरक्षा के लिए उपलबध रहेंगे। शिव विधायक भाटी ने कहा- बैकडेट में ऑर्डर निकाला गया है। सुरक्षाकर्मी हटाने से मेरे हौसलों को कम नहीं कर सकते है। जनता की आवाजा और मजबूती से उठाऊंगा।
