फिल्म ‘हनुमान अंश’ में नीम करौली बाबा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्य ने उदयपुर में सिटी पैलेस में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भेंट की। इस अवसर पर मेवाड़ की संत परंपरा, आध्यात्मिक विरासत व भक्ति संस्कृति पर सार्थक चर्चा में मेवाड़नाथ प्रभु एकलिंगनाथ जी के आराधक-उपासक महर्षि हारीत राशि, भक्त शिरोमणि मीराबाई आदि के जीवन, साधना और आध्यात्मिक योगदान का स्मरण करते हुए मेवाड़ की गौरवशाली परंपराओं पर विचार साझा किए।
