नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बीकानेर से है। यहां बाइक पर माता-पिता के साथ बाइक पर जा रहे बच्चे का चाइनीज मांझे से गला कट गया और मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. हनुमानगढ़ में बारिश-ओले गिरे, अनाज भीगा
राजस्थान में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। हनुमानगढ़ के नोहर में बारिश के साथ ओले गिरे। नोहर अनाज मंडी में बारिश से अनाज भीग गया। वहीं चूरू के राजगढ़ में बारिश के साथ तेज आंधी भी चली। जयपुर सहित कई जिलों में घने बादल छाए रहे। पूरी खबर पढ़ें 2. फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाला गिरोह पकड़ा
ATS ने फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह को पकड़ा है। गिरोह ने दूसरों की आईडी का इस्तेमाल करके आधार कार्ड सेंटर खोला था। ATS को मौके से सैकड़ों एनरोलमेंट रसीदें और हाईटेक डिवाइस मिले हैं। हनुमानगढ़ की भादरा पुलिस मास्टरमाइंड से पूछताछ कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 3. एक साल तक नहीं होंगे 1.60 लाख कर्मचारियों के तबादले
प्रदेश में 1 मई से जनगणना शुरू होगी। जनगणना में लगे करीब 1.60 लाख कर्मचारियों और अफसरों के करीब 1 साल तक तबादले नहीं हो सकेंगे। जनगणना निदेशक ने राज्य सरकार से जनगणना में लगे कर्मचारियों के तबादलों पर प्रतिबंध लगाने के लिए चिट्ठी लिखी है, इस पर सरकार के स्तर से आदेश जारी होंगे। पूरी खबर पढ़ें 4. चाइनीज मांझे से 8 साल के बच्चे का गला कटा
बीकानेर के देशनोक में चाइनीज मांझे से 8 साल के बच्चे का गला कट गया और उसकी मौत हो गई। पति-पत्नी अपने बेटे और बेटी के साथ खरीदारी करने बीकानेर जा रहे थे। बच्चा बाइक पर आगे बैठा था। ओवरब्रिज से उतरते समय मांझे से गला कट गया और खून बहने लगा। पूरी खबर पढ़ें 5. सैनिक बेटे का शव देख फफक पड़े पिता
चित्तौड़गढ़ के जवान पहलवान गुर्जरका दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में हार्टअटैक से निधन हो गया। शुक्रवार को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मां और पत्नी पार्थिव शरीर पर सिर रखकर रोने लगीं। बेटे का शव देख पिता फफक पड़े। वीरांगना ने रोते हुए तिरंगे को सिर से लगाया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. होटल के बाहर सो रहे युवकों पर बरसाईं लाठियां
ब्यावर में एक होटल के बाहर चारपाई पर सो रहे 3 युवकों पर 10 से ज्यादा हमलावरों ने लाठियों से हमला कर दिया। बदमाशों ने युवकों से बेरहमी से मारपीट की और 50 हजार रुपए कैश के साथ सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें 7. मां ने 4 साल की बेटी को मार डाला
अलवर में महिला ने 4 साल की बेटी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद ब्लेड से अपने हाथों की नसें काटकर सुसाइड का प्रयास किया। सुबह पति ने कमरे का गेट खोला तो वह बेहोशी की हालत में थी। महिला का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें 8. डंपर और कार की टक्कर में डॉक्टर की मौत
पाली में डंपर के अचानक टर्न लेने से साइड में चल रही कार डंपर से टकरा गई। हादसे में कार सवार 1 डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि एक डॉक्टर गंभीर घायल हो गए। हादसे में कार चकनाचूर हो गई। वहीं डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. 200 साल पुरानी परंपरा से अच्छी बारिश का अनुमान
जोधपुर के तिंवरी में 200 साल पुरानी परंपरा से बारिश का अनुमान लगाया गया। मान्यता के अनुसार इस बार ज्येष्ठ (मई-जून) में मानसून की शुरुआत कमजोर रहेगी, लेकिन आषाढ़, भाद्रपद और श्रावण में मानसून अच्छा रहने वाला है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का पेपर 18 अप्रैल को होगा। पेपर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। अभ्यर्थियों को 1 घंटे पहले यानि सुबह 9 से 10 बजे तक एंट्री दी जाएगी।
