अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की इकाई हिंदू हेल्पलाइन ने भीषण गर्मी के मद्देनजर ‘परिंडा लगाओ पखवाड़ा’ अभियान का शुभारंभ किया है। यह अभियान 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पूरे प्रांत में संचालित किया जाएगा। अभियान की शुरुआत टेकरी वाले बालाजी मंदिर में महंत रामेश्वर पुरी की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर सहित कई स्थानों पर परिंडे लगाए गए, जिनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। संगठन के प्रांत अध्यक्ष मुकेश सोनी ने जानकारी दी कि ब्यावर नगर में इस पखवाड़े के दौरान 300 से अधिक परिंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि संगठन इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। सोनी ने पशु-पक्षियों के संरक्षण को पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि पंछियों की रक्षा न केवल धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में संगठन के महामंत्री मनीष व्यास, नगर उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, विक्रम रल, विधिक सलाहकार एडवोकेट सुनील दुबे, संगठन मंत्री बंटी कुमावत, सह संगठन मंत्री कमलेश रावत, कोषाध्यक्ष सुनील परलेचा मौजूद थे। इनके साथ ही सुरेश, चिमन सिंह, टीकम छाबड़ा, मोहित जैन, गौरव अग्रवाल, हिमांशु सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह राधे, दीपक अटवाल, योगेंद्र चांवरिया, रामदेव सिंह, नवीन और राहुल गोयर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं युवा भी मौजूद रहे।
