29 साल के सेना के जवान को अस्पताल में हार्ट अटैक आ गया। इससे 1 दिन पहले ड्यूटी पर उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, उन्हें घबराहट हो रही थी। साथी उन्हें सेना के अस्पताल ले गए और भर्ती करवाया था। इस दौरान गुरुवार सुबह उन्हें अटैक आ गया। इसके बाद उनका निधन हो गया। जवान पहलवान गुर्जर पुत्र जगन्नाथ गुर्जर चित्तौड़गढ़ के भदेसर उपखंड के धीरजी का खेड़ा गांव के रहने वाले थे। उनकी पहली पोस्टिंग दिल्ली में राजपूत रेजिमेंट की 24वीं बटालियन में हुई थी। सुबह करीब 6 बजकर 50 मिनट पर सेना के RR अस्पताल में उनका निधन हो गया। इस घटना की सूचना भारतीय सेना की ओर से परिवार को दी गई। अस्पताल में आया हार्ट अटैक परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, पहलवान 20 मार्च 2017 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग राजपूत रेजिमेंट की 24वीं बटालियन में हुई थी। पहलवान गुर्जर नई दिल्ली में पोस्टेड थे। बुधवार शाम ड्यूटी पर उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उन्होंने इस बारे में अपने साथी जवानों को बताया था। वे उन्हें आर्मी के अस्पताल ले गए। जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया था। गुरुवार सुबह अस्पताल में ही उन्हें अटैक आ गया। कल होगा अंतिम संस्कार शहीद जवान पहलवान गुर्जर का अंतिम संस्कार 17 अप्रैल, शुक्रवार को सुबह 8 बजे उनके पैतृक गांव धीरजी का खेड़ा में किया जाएगा। सेना की ओर से उन्हें राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। गांव में अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग अपने इस जवान को अंतिम विदाई देने के लिए इंतजार कर रहे हैं। पहलवान गुर्जर की उम्र मात्र 29 साल थी। उनके 3 साल की एक छोटी बच्ची है। उनके बड़े भाई रमेश गुर्जर धीरजी का खेड़ा पंचायत में कांग्रेस अध्यक्ष हैं, जबकि उनके माता-पिता किसान हैं। जवान की हार्ट अटैक से निधन की ये खबर भी पढ़ें… सेना के जवान की पार्थिव देह देख पत्नी बेहोश:बेटी बोलीं-पापा मुझे भरोसा नहीं था आप ऐसे आओगे, दो दिन पहले ड्यूटी पर गए थे कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सेना के जवान का हरियाणा में ड्यूटी के दौरान सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। (पढ़ें पूरी खबर)
