यूपी के वृंदावन में हुए नाव हादसे में लुधियाना जिले में जगराओं शहर के एक ही परिवार के 4 सदस्यों सहित कुल 6 लोगों की जान चली गई। इस घटना से पूरे शहर में दुख का माहौल है। इस घटना के बाद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल जगराओं पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। बादल ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है और इसने पूरे पंजाब को झकझोर दिया है। बादल ने इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। यूपी सरकार पर कसा तंज बादल ने कहा कि नदियों और तेज बहाव वाले जलाशयों में चलने वाली नावों में यात्रियों के लिए सेफ्टी जैकेट अनिवार्य होनी चाहिए और इस कानून को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हादसे से जुड़ी लापरवाहियां सामने आना सरकार की बड़ी नाकामी को दर्शाता है। मुआवजे को बताया बेहद कम बादल ने जोर दिया कि सरकारों के लिए यह शायद एक घटना हो सकती है, लेकिन जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके लिए यह एक बड़ी क्षति है। केंद्र सरकार द्वारा मृतक परिवारों को घोषित 2 लाख रुपये के मुआवजे को बादल ने बेहद कम बताया। बादल ने पंजाब सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और मांग की कि पंजाब सरकार पीड़ित परिवारों को कम से कम 50 लाख रुपए प्रति व्यक्ति की आर्थिक सहायता प्रदान करे ये पदाधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर हल्का इंचार्ज कलेर, पूर्व चेयरमैन कमलजीत सिंह मल्ला, दीदार सिंह मलक, शिवराज सिंह सरपंच, परमिंदर सिंह चीमा, चरणजीत सिंह जगराओं, सरप्रीत सिंह काउंके, मंदीप सिंह गालिब, रणधीर सिंह चकर, कुलदीप सिंह गिद्दड़विंडी, एससी विंग हलका अध्यक्ष रेशम सिंह माणूके, आईटी विंग कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह बसुवाल मौजूद रहे। वहीं इसके साथ ही सीनियर यूथ नेता संदीप सिंह मल्ला, सीनियर अकाली नेता दीपइंदर सिंह भंडारी, हरदेव सिंह बॉबी, सतनाम सिंह बसुवाल, अध्यक्ष अमरजीत सिंह रसूलपुर, अध्यक्ष बूटा सिंह भमीपुरा, पूर्व सरपंच सुरिंदर सिंह परजिया बिहारीपुर सहित कई अकाली नेता मौजूद रहे।
