राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जरीना खान रविवार को झालावाड़ पहुंचीं। यहां समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान संस्था के काम और आगे की योजनाओं पर बात हुई। जरीना खान ने बताया कि उनकी संस्था गरीब, पीड़ित लोगों, विधवा महिलाओं, दिव्यांगों, बेरोजगारों और मजदूरों की समस्याएं हल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को न्याय दिलाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए संस्था काम कर रही है।
स्वागत कार्यक्रम में राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के प्रदेश मंत्री मोहम्मद शाहिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम सोलंकी, भारतीय समाज सेवा संस्था के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज खान वारसी, विनोद कुमार, सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल राय सिंह और मयंक सोलंकी समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को फॉगिंग करवाई
बरसात के बाद बढ़े मच्छरों के प्रकोप और डेंगू-मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए झालावाड़ शहर स्थिति जनकपुरी कॉलोनी में रविवार सुबह फॉगिंग मशीन से दवा का छिड़काव किया। नालियों, जलभराव वाले स्थानों और कूड़ा-कचरा वाले संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से फॉगिंग की गई।कॉलोनी निवासी विकास पारेता ने बताया कि बरसात के बाद मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। फॉगिंग के दौरान कर्मचारी अर्जुन, दुर्गेश और अमरसिंह मौजूद रहे।
