चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों ने एजुकेशन क्वालिटी सुधारने की दिशा में बड़ा काम किया है. ये गवाही देते हैं सीबीएसई दसवीं के परिणाम. पिछले साल के मुकाबले इस साल पास प्रतिशत में 7 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है. अभय सिंह ने 98.8% अंकों के साथ शहर में टॉप किया है.
