भोपाल में एक हाईप्रोफाइल लूट के मामले ने सबको चौंका दिया है. यहां एक डॉक्टर को उसी महिला ने निशाना बनवाया, जिस पर वह भरोसा करते थे. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि महिला ने पहले दोस्ती की, फिर डॉक्टर की दिनचर्या और हैबिट्स की जानकारी जुटाई और करीब 17 लाख रुपए के सोने के कड़े (ब्रेसलेट) की लूट की साजिश रच डाली.