अजमेर में 25 साल के युवक की पानी पीते-पीते हार्टअटैक आने से मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दोस्त उसे JLN हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक संदीप उर्फ संजू डीडवानिया सुभाष नगर (रामगंज) इलाके का रहने वाला था। परिवार के अनुसार हार्टअटैक आने से मौत हुई है। हालांकि बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया है। रामगंज थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। एसआई गुजराल ने बताया- मृतक युवक के भाई विकास डीडवानिया ने थाने में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया- सुबह 7 बजे संदीप अपने दोस्त को घर छोड़ने के लिए जनाना अस्पताल की तरफ गया था। इस दौरान सभी दोस्त एक थड़ी पर चाय पीने के लिए रुके थे। यहां पानी पीते समय अचानक संदीप की तबीयत बिगड़ गई। दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। MA सेकंड ईयर में कर रहा था पढ़ाई
मृतक के चाचा मुकेश कुमार ने बताया- संदीप DAV में एमए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। संदीप के पिता उदयराम बस ड्राइवर हैं। वह काम से बाहर गए हुए हैं। उनके आने के बाद रविवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। मुकेश कुमार के अनुसार, डॉक्टर ने बताया कि हार्ट अटैक आने से संदीप की मौत हुई है। हालांकि पोस्टमॉर्टम के लिए शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है। यह जानकारी है जरूरी..