हिंदू नववर्ष के अवसर पर आज कोटा में भव्य भगवा वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस विशाल रैली में शहरभर से बड़ी संख्या में लोग भगवा ध्वज और साफा बांधकर शामिल हो रहे हैं। कोटा के 120 बस्तियों और 500 से अधिक उपबस्तियों से बड़ी संख्या में युवा इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। शहर के कई स्थानों पर स्वागत द्वार और सजावट की गई है। डीजे, झांकियों और सांस्कृतिक माहौल के बीच निकलने वाली यह रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए निर्धारित स्थल पर महासंगम करेगी, जहां धार्मिक कार्यक्रम के साथ इसका समापन होगा। रैली के लिए चार अलग अलग स्थानों से रैली रवाना होगी। इनमें नयापुरा स्टेडियम, डीसीएम रोड (आईटीआई के सामने), मल्टीपरपज स्कूल, गुमानपुरा और कॉमर्स कॉलेज के सामने से रैलियां निर्धारित समय पर रवाना हो रही हैं। जो टीलेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंच रही हैं।