जयपुर। प्रदेश में शुक्रवार को 6 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 121 नगर पालिकाओं में मतदान होने के साथ ही 113 नवगठित निकायों सहित सभी 309 नगरीय निकायों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। इसके साथ ही इन निकायों के 10167 वार्डों के लिए 38889 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया। मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी की शिकायतें आईं।