झालावाड़ के आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस मौके पर स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने भगवान गणेश की पूजा की। उन्होंने सुख-समृद्धि, बुद्धि और सफलता की कामना की। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, भजन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर माहौल को भक्ति से भर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल केशुराम पाटीदार ने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और किसी भी काम की शुरुआत के प्रतीक हैं। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कारों को अपनाकर जीवन में लगातार आगे बढ़ने को कहा। कार्यक्रम का अंत आरती और प्रसाद बांटने के साथ हुआ। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक, छात्र और स्कूल परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
