भीलवाड़ा में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से 8 से 14 अप्रेल तक होने वाली श्री शिव महापुराण कथा के लिए आज मंत्रोच्चार के बीच धर्म ध्वजा की पूजा एवं स्थापना की गई।श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में कथा स्थल आजाद नगर स्थित मेडिसिटी ग्राउण्ड में ध्वज स्थापना श्री हरिशेवा धाम के महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन महाराज श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के महन्त बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में की गई। अभिजीत मुहूर्त में हुआ भूमि पूजन भूमि पूजन व ध्वज स्थापना से ध्वज पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य की गई।lवैदिक मंत्रोच्चार के मध्य अनुष्ठान कर सभी देवताओं से कथा आयोजन को सफल बनाने के लिए आशीर्वाद प्रदान करने का आह्वान किया, इसके बादहनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।ध्वज पूजा के बाद अभिजीत मुर्हुत में भूमि पूजन कर विधिवत रूप से धर्म ध्वजा की स्थापना की गई।कोटडी के गोभक्त संत लालदासज महाराज का भी सानिध्य मिला। इनका मिला सानिध्य पूजन कराने वालों में पंडित देवेन्द्र शास्त्री,, ऋषि शास्त्री, हिमांशु शास्त्री, राजेंद्र शास्त्री, अविश शास्त्री शामिल थे। ध्वजा पूजा एवं स्थापना के मौके पर श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के संरक्षक गोपाल राठी, राकेश पाठक,संयोजक अशोक बाहेती एवं गजानंद बजाज, महासचिव पीयूष डाड, कन्हैयालाल स्वर्णकार, सह संयोजक सत्येंद्र बिरला, रामजी गुर्जर,ललित सोमानी, रजनीकांत आचार्य,बद्रीलाल सोमानी, कैलाश सोनी, रामेश्वरलाल ईनाणी, हनुमान अग्रवाल,पवन पंवार, दुर्गालाल सोनी, रमेश बंसल, हनुमान अग्रवाल, मंजू पोखरना, अलका जोशी, पवन नागौरी, गोपी पाटोदिया, दिनेश विजयवर्गीय, सहित कई पदाधिकारी एवं श्रद्धालुजन मौजूद थे।
