लखनऊ के सआदतगंज इलाके में हुए ट्रिपल मर्डर का खौफनाक वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में आरोपी ऋषभ शुक्ला ताबड़तोड़ फायरिंग करता दिखाई दे रहा है. चबूतरा बनवाने को लेकर हुए विवाद में सोमवार को एक ही परिवार के पिता शिवाजी तिवारी, बेटे सुयश तिवारी और शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
