फाजिल्का जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें 16,623 मामलों का निपटारा किया गया। इस दौरान 13 करोड़ 74 लाख 66 हजार 427 रुपये के अवार्ड पारित किए गए। यह लोक अदालत जिला और सेशन जज सह चेयरपर्सन जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी फाजिल्का, सरदार धर्मेंद्रपाल सिंगला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। लोक अदालत का आयोजन फाजिल्का, अबोहर और जलालाबाद में किया गया। इसका उद्देश्य ‘झगड़ा मुकाओ, प्यार बढ़ाओ, लोक अदालत जरिए सस्ता और जल्द इंसाफ पाओ’ के नारे के तहत लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करना था।
फाजिल्का में पांच, अबोहर में तीन और जलालाबाद में दो बेंच इस लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से लंबे समय से लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों को सुलझाया गया, जिससे संबंधित पक्षों को तत्काल और सस्ता न्याय मिला। फाजिल्का जिले में कुल 10 बेंच गठित किए गए थे, जिनमें फाजिल्का में पांच, अबोहर में तीन और जलालाबाद में दो बेंच शामिल थे। 17,710 मामले सुनवाई के लिए रखे गए अतिरिक्त जिला और सेशन जज फाजिल्का, सरदार अजीत पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल लोक अदालत में कुल 17,710 मामले सुनवाई के लिए रखे गए थे। इनमें से 16,623 मामलों का निपटारा किया गया। उन्होंने कहा कि लोक अदालतों के माध्यम से मामलों का निपटारा न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे अदालतों में लंबित मामलों की संख्या कम होती है और लोगों को जल्द न्याय मिलता है।