फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के बाहर खाली जगह पर लावारिस शव मिलने से सनसनी फैल गईै। शव की हालत काफी खराब थी। बताया जा रहा है कि शव काफी दिन पुराना है। अस्पताल के पास पड़े शव का तब पता चला जब लोगों को तेज बदबू आनी शुरू हो गई। लोगों की सूचना पर अस्पताल के गार्ड और एम्बुलेंस ड्राइवर मौके पर पहुंचे। जिन्होंने शव को गली-सड़ी हालत में देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है। लोगों ने समझा जानवर मरा है जानकारी देते हुए अस्पताल में मौजूद राजा ने बताया कि वह रोजाना की तरह अस्पताल में सभी एंबुलेंस ड्राइवरों के साथ बैठे थे। इस दौरान तेज बदबू आने लगी। उन्हें शक हुआ कि शायद कोई जानवर मरा पड़ा है। जब उनका एक साथी उस एरिया में शौच के लिए गया तो देखा कि एक लावारिस शव गली-सड़ी हालात में पड़ा था। जिसने इसकी सूचना अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों को दी। 10-12 दिन पुराना है शव सिविल अस्पताल के सुरक्षा कर्मी संदीप सिंह ने कहा कि देखने में लगता है कि शव करीब 10-12 दिन पुराना है । जो पूरी तरह से काला हो चुका है और सड़ा चुका है। शव किसका है इसके लिए सिटी पुलिस को सूचित किया गया है। जिसके बाद सिटी पुलिस मौरे पर पहुंची। नहीं हुई पहचान, जांच शुरू एसएचओ सचिन कंबोज का कहना है कि मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है। जांच पड़ताल के बाद ही इस बाबत सामने आएगा कि लावारिस शव किसका है। फिलहाल जांच जारी है।
