पंजाब कांग्रेस ने मानसा जिले में बुढलाडा के नेता सतपाल सिंह मूलेवाला को पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का समर्थन करने और पार्टी नेता सुखपाल सिंह खैहरा की आलोचना करते हुए वीडियो जारी करने के बाद की गई है। यह घटना पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हुई थी। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने महिलाओं को 1000 रुपए और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपए देने की घोषणा की थी। इस पर कुछ महिलाओं द्वारा खुशी जताने के बाद कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने टिप्पणी की, जिसके बाद विधानसभा में खैहरा और चीमा के बीच तीखी बहस हुई।
हरपाल सिंह चीमा का किया था समर्थन इस बहस के बाद बुढलाडा से कांग्रेस के पूर्व विधानसभा उम्मीदवार सतपाल सिंह मूलेवाला ने एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने सुखपाल सिंह खैहरा को अहंकारी बताते हुए उनकी आलोचना की और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का समर्थन किया। खैहरा पर गलत बयानबाजी का आरोप मूलेवाला ने वीडियो में यह भी दावा किया कि उन्हें पहले किसान मजदूर सेल का जिला प्रधान बनाया गया था, लेकिन बाद में सुखपाल सिंह खैहरा ने उन्हें पद से हटा दिया था। उन्होंने खैहरा पर अक्सर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया, जिससे पार्टी को नुकसान हो रहा है। पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया वीडियो सामने आने के बाद किसान कांग्रेस के चेयरमैन किरणजीत सिंह संधू ने एक पत्र जारी किया। इसमें कहा गया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली बयानबाजी के कारण सतपाल सिंह मूलेवाला को पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया गया है।