बठिंडा पुलिस ने गैंगस्टर विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। जहां पुलिस ने एक व्यक्ति को दो अवैध पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीर तालाब बस्ती में गश्त के दौरान की गई। डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे गैंगस्टर और वार कैंपेन के तहत, एसएसपी ज्योति यादव बैंस के निर्देश पर सीआईए स्टाफ टीम को यह कामयाबी मिली। टीम बीर तालाब बस्ती में गश्त कर रही थी, तभी आकाशदीप सिंह निवासी बस्ती नंबर 3 बीर तालाब को पकड़ा गया। दो पिस्तौल और कारतूस बरामद आकाशदीप सिंह के पास से .32 बोर की दो पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में थाना सदर में आर्म्स एक्ट के तहत केस नंबर 56, दिनांक 10 मार्च दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस उसका रिमांड मांगेगी। जमानत पर आया था बाहर पुलिस का उद्देश्य यह पता लगाना है कि ये हथियार कहां से आए थे, इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था, कहां डिलीवर किया जाना था और क्या आरोपी ने इन हथियारों का इस्तेमाल किसी अपराध में किया है। पुलिस के अनुसार, आकाशदीप सिंह पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह जमानत पर बाहर था। बठिंडा पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार अपना अभियान जारी रखे हुए है।