बिजली निगम का नगर परिषद पर करोड़ों रुपए में बकाया चल रहा है। यहां बिजली का बिल समय पर जमा नहीं कराने से यह बकाया चढ़ते चढ़ते 26 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। जिसके बाद अब बिजली निगम की ओर से नगर परिषद के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। मंगलवार को बिजली निगम की टीम ने नगर परिषद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए नगर परिषद के कनेक्शन काट दिए। नगर परिषद पर 26 करोड़ बकाया बिजली निगम के ARO (अतिरिक्त राजस्व अधिकारी) ने रविकांत अग्रवाल ने बताया कि 26 करोड़ 19 लाख 38 हजार रुपए बकाया है। सिंगल फेज के 14 करोड़ रुपए, सार्वजनिक लाइट 10 करोड़ पार्क और बिल्डिंग 1‌ करोड़ 70 लाख 56 हजार रुपए बकाया थे। यह बिल फरवरी माह तक बकाया था। बिजली निगम की ओर से इस बकाया राशि के भुगतान के लिए नगर परिषद को कई बार नोटिस भी दिए गए, लेकिन नगर परिषद की ओर से यह बकाया राशि जमा नहीं कराई गई। जिसपर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इन जगहों के कनेक्शन कटे नगर परिषद की टीम ने बकाया जमा नहीं होने पर महावीर पार्क काट दिया। इसी तरह नगर परिषद आयुक्त और सभापति क्वार्टर का भी कनेक्शन काटा गया है। वहीं बकाया जमा नहीं होने पर सवाई माधोपुर के पुराने शहर की नगर परिषद बिल्डिंग का भी कनेक्शन काट दिया गया।