भीलवाड़ा शहर के रीको एरिया में सिंथेटिक्स फैक्ट्री सिल्वर फैब के श्रमिकों ने शुक्रवार को फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला कलेक्ट्रेट के बाहर फैक्ट्री मालिक का पुतला फूंका। इसके बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। श्रमिकों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधक संपत चोरड़िया उनसे रोजाना 12 घंटे काम करवाते थे। ओवरटाइम का भुगतान भी नहीं करते थे। श्रमिकों ने बताया- जब अपने हक और भुगतान की मांग की तो उन्होंने 19 मई को हमें नौकरी से निकाल दिया। 50 मजदूरों को नौकरी से निकाला भारतीय ट्रेड यूनियन प्रदेश सचिव ओम प्रकाश देवानी ने कहा- हमने भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू के बैनर तले शुक्रवार को प्रदर्शन किया। भीलवाड़ा में टैक्सटाइल मालिक रोजाना मजदूरों को परेशान कर रहे हैं। सिल्वर टैक्स फेब रीको में इन्होंने लगभग 50 मजदूरों को बिना कोई कारण के काम से निकल दिया। श्रम विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की श्रमिकों ने कहा – मालिक फैक्ट्री की मशीनों का सारा कपड़ा उतारकर उन्हें बेचने की फिराक में है। मजदूरों को काम पर भी नहीं बुला रहे हैं। सभी मजूदरों ने कम से कम 10 से 20 साल तक काम किया है। श्रमिकों ने कहा कि उन्हें ग्रेच्युटी, बोनस, भुगतान कुछ भी नहीं दिया गया है। इस संबंध में हमने श्रम विभाग में भी शिकायत की थी, लेकिन उनकी ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। फैक्ट्री मालिक का फूंका पुतला मजदूरों ने रैली निकालते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने फैक्ट्री मालिक का पुतला फूंक कर कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। मांग की है कि सारे मजदूरों को दोबारा नौकरी दिलवाई जाए। यदि फैक्ट्री बंद रहती है तो उन्हें मिलने वाली ग्रेच्युटी, बकाया वेतन भुगतान दिलवाया जाए। मजदूरों ने ज्ञापन देते हुए कहा- फैक्ट्री मालिकों द्वारा आए दिन श्रमिकों का जो शोषण होता है, उसे बंद किया जाए और मालिकों को पाबंद किया जाए।
