भामाशाह कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को सभी कृषि जिंसों की कुल आवक लगभग 60 हजार कट्टे रही। सोयाबीन में 100 रुपए और चना में 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। लहसुन की आवक लगभग 10 हजार कट्टे रही। इसके भाव 3500 से 14500 रुपए प्रति क्विंटल रहे, जबकि लहसुन में 200 रुपए की तेजी दर्ज की गई। किराना बाजार में स्थिरता रही।