किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी सरकारी योजनाओं लोगों तक पहंचाने के लिए टोंक के ग्रामीण क्षेत्रों में ‘ग्राम रथ अभियान’ से जानकारी दी जा रही है। एलईडी स्क्रीन लगी मोबाइल वैन से ग्रामीणों को सरकार की विभागीय योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। 17 ग्राम पंचायतों को दे रहे 13 विभागों की जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका ने बताया कि शनिवार को ग्राम रथों ने टोंक विधानसभा की 17 ग्राम पंचायतों में आमजन को 13 विभागों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एलईडी स्क्रीन पर दिखाईं। ग्रामीणों को कृषि, बागबानी के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में कला जत्था के लोक कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से जागरूक कर रहे है। रथों में सुझाव पेटिका भी है, जिसमें ग्रामीण अपनी समस्याएं एवं सुझाव डाल सकेंगे। अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता के जरिये भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इन ग्राम पंचायतों में पहुंचा सरकार का ग्राम रथ
