प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक वांछित आरोपी को हिरासत में लिया है। धोलापानी थाना पुलिस ने 870 ग्राम गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त रतनलाल मीणा को डिटेन किया। 29 मार्च को जब्त किया था गांजा मामला 29 मार्च 2026 का है, जब धमोतर थाना पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान मोहनसिंह मीणा निवासी उमरदा के कब्जे से 870 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया था। इस संबंध में धमोतर थाने में मामला दर्ज किया गया था और जांच धोलापानी थानाधिकारी को सौंपी गई थी। जांच के दौरान, गिरफ्तार अभियुक्त मोहनसिंह ने खुलासा किया था कि जब्त किया गया गांजा उसे रतनलाल मीणा उर्फ रतन महाराज (60) ने दिया था। घटना के बाद से ही चल रहा था फरार इस जानकारी के बाद से पुलिस टीम रतनलाल की तलाश कर रही थी, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार तलाश जारी रखी और अंततः रतनलाल मीणा को डिटेन करने में सफलता प्राप्त की। अभियुक्त की पहचान रतनलाल मीणा उर्फ रतन महाराज के रूप में हुई है।