Jodhpur Factory Accident Update : जोधपुर.बासनी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग पर काबू पाने के दौरान झुलसने से मृतक एक दमकलकर्मी के परिजन व गंभीर झुलसने वाले दमकलकर्मियों को नगर निगम की ओर से आर्थिक सहायता देने का निर्णय किया गया है। महापौर प्रसन्नचन्द मेहता ने इस संबंध में रविवार को घोषणा की। महापौर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से वार्ता कर राज्य सरकार की ओर से सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाया।
