भरतपुर में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के सीएम भजनलाल शर्मा के खिलाफ बोलने से नाराज नदबई विधायक जगत सिंह और डीग-कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह मंच छोड़कर चले गए। बेनीवाल को रोकने के लिए विधायक जगत सिंह खड़े हुए और उनसे हाथ मिलाया। इसके बाद भी बेनीवाल नहीं माने तो जगत सिंह ने गर्दन हिलाकर मना किया और मंच से उतरकर चले गए। बेनीवाल ने कहा- आज की रैली के बाद यह तय है कि राजस्थान में बड़ा बदलाव होगा। नागौर सांसद सोमवार को भरतपुर के नुमाइश मैदान में हुई आरक्षण रैली को संबोधित कर रहे थे। इसमें राजस्थान के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से भी जाट समाज के लोग शामिल हुए। रैली भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के जाट समाज को केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर की गई थी। इससे पहले डीग में रैली में शामिल होने के लिए जा रहे कुछ लोग पुलिस से उलझ गए थे। उनका आरोप था कि पुलिस उन्हें जबरन रोक रही थी। हुंकार रैली से जुड़ी 3 फोटोज… बेनीवाल बोले- मैं कोई लड़ाई अधूरी नहीं छोड़ता हनुमान बेनीवाल ने कहा- भरतपुर-धौलपुर के युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। इस चीज की आग जाट समाज के दिल के अंदर है। ये मैं विश्वास दिलाता हूं, हनुमान बेनीवाल कोई लड़ाई अधूरी नहीं छोड़ता और मैं किसी से नहीं डरता। मन में जो बात होती है वो कह देता हूं। भरतपुर के जाट स्वाभिमानी है। डीजे बंद करने के लिए कहा तो कहासुनी हो गई थी आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने बताया कि- रैली के बारे में जानकारी और लोगों को बुलाने के लिए पीले चावल बांटे गए थे। वहीं, डीग में लोगों की पुलिस से हुई बहसबाजी को लेकर अधिकारियों का कहना है लोग डीजे बजाते हुए आ रहे थे। इन्हें डीजे बंद करने के लिए कहा तो कहासुनी हो गई थी। अब देखिए- जाट रैली से जुड़ी PHOTOS… जाट रैली की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

You missed