जैसलमरे में सांप ने युवक को 3 बार डस लिया। युवक पड़ोसी के यहां सांप पकड़ने गया था। पूंछ पकड़ते ही सांप आक्रामक हो और युवक को लगातार तीन बार डस लिया। कुछ देर बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे लोग हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से जोधपुर रेफर कर दिया गया। युवक 8 दिन वेंटिलेटर पर रहा। घटना 25 अप्रैल की है। इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया। मामला जैसलमेर शहर के गांधी कॉलोनी का है। 45 साल के अशोक वैष्णव की 3 मई को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पड़ोसियों की मदद करने गया था जानकारी के अनुसार गांधी कॉलोनी स्थित माजीसा मंदिर के पास रहने वाला अशोक वैष्णव मंदिर में पूजा-पाठ करता था। वह कई बार सांपों का रेस्क्यू भी करता था। 25 अप्रैल,शनिवार को उसके पड़ोस के घर में सांप आ गया था। पड़ोसी चिल्लाने लगे तो अशोक रेस्क्यू करने पहुंचा। अशोक सांप को पूंछ से पकड़ कर काबू में करने लगा तभी सांप में उसके हाथ पर डस लिया। इसके बाद उसने सांप को जमीन पर फेंक दिया। दोबारा पकड़ने लगा, इस दौरान सांप ने अशोक को दो बार डस लिया। पूंछ पकड़कर जमीन पर पटका आखिर में अशोक ने सांप को पूंछ से पकड़ जोर से जमीन पर पटका। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। थोड़ी देर बाद अशोक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इस पर उसे जवाहिर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से उसे जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। जहां उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। आठ दिन बाद उसकी मौत हो गई। 4 मई को उसका शव जैसलमेर लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। मंदिर परिसर में ही बना है मकान अशोक वैष्णव के परिवार में माता-पिता, दो भाई, पत्नी और बच्चे हैं। वह हनुमान मंदिर परिसर में बने मकान में परिवार के साथ रहता था। मंदिर में पूजा-पाठ करता था। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। अशोक के एक बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा और एक छोटी बेटी अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
