टोंक कलेक्टर टीना डाबी से फरियाद लेकर आए पूर्व सरपंच झिलाई भंवरलाल यादव (58) ने कहा- टीना डाबी जी का नाम हम मोबाइल में देखते थे। आज हम आपके सामने बैठे हैं। हम गांव वालों को बहुत आशाएं हैं, पूरे प्रदेश, देश में नाम है आपका। हम ग्रामवासी आशा लेकर आए हैं कि हमारी समस्या दूर होगी। यह बात सुनकर कलेक्टर टीना डाबी मुस्कुराई, हाथ जोड़कर अभिवादन किया। तालियां बजीं तो कलेक्टर ने निवाई विधायक रामसहाय वर्मा की ओर इशारा किया कि इनके आदेश पर आए हैं। इसके बाद पूर्व सरपंच की एप्लीकेशन पर मार्क कर अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। निवाई क्षेत्र के केरोद गांव में बुधवार रात्रि चौपाल हुईं थी। इसमें कलेक्टर टीना डाबी, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा भी थे। इसी दौरान केरोद की ग्राम पंचायत गोपालपुरा में संकरे रास्ते की समस्या को लेकर बुजुर्ग यहां आए थे। कलेक्टर बोलीं- सर के आदेश पर आएं हैं पूर्व सरपंच ने कहा- यही से बस, चारे की ट्रॉली और बारात की बसें निकलती हैं। रास्ता संकरा है। इसका चौड़ीकरण किया जाए। पूर्व सरपंच ने कहा- हम ग्रामीण आपने बहुत आशाएं लेकर आए हैं। टीना डाबी ने विधायक रामसहाय वर्मा की ओर इशारा करते हुए कहा- सर के आदेश पर आए हैं। इसके बाद मौके पर ग्राम विकास अधिकारी को बुला कर समाधान कराने के निर्देश दिए गए। अब तस्वीरों में समझिए पूरा मामला पढ़ें ये खबर भी… कलेक्टर के सामने रेंजर पर भड़के भाजपा विधायक:कहा- बजरी के ट्रक निकल रहे,सड़कें तुड़वा दी; ग्रामीण मिट्टी ले जाएं तो मुकदमा कर देते हो टोंक के देवली-उनियारा विधानसभा से भाजपा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कलेक्टर टीना डाबी के सामने रेंजर पंकज शर्मा पर बजरी माफिया का समर्थन करने के आरोप लगाए। (पढ़ें पूरी खबर)
