नागौर जिले के मारवाड़ मूंडवा थाना क्षेत्र में महंत ने श्रद्धालु पर तलवार से हमला कर दिया। महंत तलवार लेकर आए और श्रद्धालु पर पीछे से वार कर दिया। हमले में श्रद्धालु के सिर और सीने पर चोट आई। वहीं, बीच-बचाव करने आए एक साधु भी घायल हो गए। घटना मारवाड़ मूंडवा के खुड़खुड़ा गांव में बुधवार रात करीब सवा 10 बजे की है। हमले के बाद आरोपी महंत मंगलगिरी मौके से फरार हो गए। वहीं, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने पर मूंडवा पुलिस थाने से एएसआई जगदीश सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। देखे हमले से जुड़ी PHOTOS धूणी महंत ने ही कर दिया हमला
मिली जानकारी के अनुसार खुड़खुड़ा गांव में श्रीपंचदशनाम जुना अखाड़ा 14 गढ़ी महंत लक्ष्मणगिरी महाराज की धूणी है। इसके वर्तमान महंत मंगलगिरी है।
ग्रामीणों ने बताया- बुधवार रात धूणी पर एक दिवंगत साधु के भंडारे के लिए अन्य साधु-संत और ग्रामीण बैठे हुए थे। इसी दौरान महंत मंगलगिरी अपने कमरे से तलवार और एक पिस्टलनुमा हथियार लेकर बाहर आए और वहां बैठे लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल छोटाराम ने बताया – मैं धूणी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान महंत मंगलगिरी पीछे से आए और तलवार से वार कर दिया। हमले में मेरे सीने और सिर पर चोटें आई। जिसके बाद मैं बेहोश हो गया। उसके बाद क्या हुआ मुझे कुछ पता नहीं। बीच-बचाव के लिए आए साधु ओंकारगिरी भी घायल
एएसआई जगदीश सिंह ने बताया- कंट्रोल रूम से बुधवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली। हमले में खुड़खुड़ा खुर्द निवासी छोटाराम पुत्र रामदीन माली घायल हो गया। बीच-बचाव करने आए साधु ओंकार गिरी के भी सिर और हाथ में तलवार के वार से चोटें आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मूंडवा सीएचसी में भर्ती करवाया। गुरुवार सुबह मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। हमले की मुख्य वजह आरोपी महंत मंगलरगिरी और ग्रामीणों के बीच पैसों का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जुटाने के लिए डीवीआर अपने पास ले लिया है और घटना की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें लव मैरिज के बाद तलवार-सरियों से हमला; VIDEO:घर से खींचकर लड़के के माता-पिता को लहूलुहान किया, लड़की बोली- मेरी जान को खतरा बेटी का पड़ोसी लड़के के साथ लव मैरिज करना इतना नागवार गुजरा कि तलवार और सरिया लेकर हमला बोल दिया। लड़के के माता-पिता को घर से खींचकर लहूलुहान कर दिया। उधर, लड़की (दुल्हन) ने अपने ही परिवार वालों से जान का खतरा बताया है। ( यहां पढ़ें पूरी खबर)
