श्रीगंगानगर में मदन दिलावर स्कूलों के दौरे पर हैं। इस दौरे पर मंत्री ने स्कूल की 7वीं क्लास की छात्रा से पूछा- संविधान किसने बनाया था। इस पर छात्रा ने कहा- पहली संविधान सभा के सदस्यों की संख्या 299 थी और भारतीय संविधान का जनक डॉ. बीआर अंबेडकर को कहा जाता है। इसे सुनकर मंत्री ने छात्रा को शाबाशी दी। इसके बाद एक छात्र ने दिलावर ने कॉपी में 7 लिखवाया। इसके बाद बच्चों से बोले- जवाब आता है फिर घबराते क्यों हो ? स्कूल से निकलते ही दिलावर जैसे ही गांव में पहुंचे तो यहां गलियों में पानी भरा देख भड़क गए और अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा- सोख्ता पिट क्यों नहीं बनाया गया, ताकि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था हो सके। मंत्री दिलावर गुरुवार को 12:30 बजे सादुलशहर ब्लॉक के मम्मड खेड़ा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे थे। पहले देखिए ये 2 तस्वीरें… बच्ची का जवाब सुन बोले- शाबाश यहां दिलावर सीधे बच्चों के पास गए उनसे सवाल पूछे। दिलावर ने 7वीं क्लास की छात्रा से संविधान को लेकर सवाल किया तो छात्रा ने इसका आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। छात्रा ने बताया- पहली संविधान सभा में 299 सदस्य थे और इसके निर्माता बीआर अंबेडकर थे। ये सुनकर दिलावर ने कहा- तुमने सवाल का सही और उत्तम उत्तर दिया, शाबाश। वहीं दिलावर ने 7वीं के बच्चों से 7 लिखने को कहा। दिलावर ने कहा- 7 को इंग्लिश में क्या कहते हैं। बच्चों ने कहा- सेवन। इसके बाद दिलवर ने उन्हें 7 लिखने को कहा। साइड में रखी कॉपी उठाई और दी। आत्मविश्वास बढ़ाकर कहा- तुम्हे आता है, लिखो। बच्चे ने लिखकर दिखाया तो मंत्री ने कहा- आता है तो घबरा क्यों रहे थे। वहीं 5वीं क्लास की बच्ची से 5 लिखवाया। स्कूल के बाद गांव की सफाई व्यवस्था भी देखी स्कूल के निरीक्षण के बाद शिक्षा मंत्री ने मम्मड खेड़ा गांव की गलियों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह गलियों में पानी भरा हुआ मिला। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए पूछा कि सोख्ता पिट क्यों नहीं बनाया गया, ताकि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था हो सके। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद गंगानगर के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम चौहान, एक्सईएन रमेश मैदान, कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी अरविंदर सिंह सहित शिक्षा और पंचायती राज विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दिलावर के दौरे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 8वीं का स्टूडेंट 49+2 नहीं जोड़ पाया:छात्रों के टॉयलेट के बाहर छात्रा लिखा था; 7वीं में 3 छात्र देख भड़के शिक्षा मंत्री दिलावर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर श्रीगंगानगर में सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। मंत्री ने 8वीं के छात्र से पूछा- 49 में 2 जोड़ने पर कितना आएगा। (पूरी खबर पढ़ें)